State Wise List of National Parks of India in Hindi

State Wise List of National Parks of India in Hindi

State Wise List of National Parks of India in Hindi | State Wise List National Parks of India in Hindi | State Wise List of National Parks of India | State Wise List of National Park of India in Hindi |State List of National Parks of India in Hindi | State Wise List National Parks of India in Hindi |

नेशनल पार्क को अक्सर नेचुरल पार्क के नाम से भी लोग जानते हैं, यह है मुख्य तौर पर संरक्षण के उद्देश्य के लिए बनाए जाते हैं। अक्सर नेशनल पार्क सरकार के द्वारा बनाए जाते हैं और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार के हाथ नहीं होती है। दुनिया में पहला नेशनल पार्क अमेरिका में येलो स्टोन नेशनल पार्क 1872 में बना था, मगर इसको अभी भी आधिकारिक तौर पर नेशनल पार्क के नाम से नहीं जाना जाता है |

State Wise List of National Parks of India in Hindi

No.-1. मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान, जैसलमेर

No.-2. मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान राज्य के जैसलमेर शहर के थार मरुस्थल में स्थित है।

No.-3. यह थार रेगिस्तान और उसके समृद्घ वन्य पशुओं के पारिस्थितिक तंत्र का एक उदाहरण है।

No.-4. उद्यान का अधिकांश भाग नमक की झीलों की तलहटी और कंटीली झाड़ियों से पूर्ण है।

No.-5. मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान की अधिकतर भूमि बंजर है।

No.-6. डायनासोर के 60 लाख वर्ष पुराने जीवाश्म भी यहीं पाये गए थे।

No.-7. मरुभूमि राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीवों को देखने के लिये ‘सुदश्री जंगल पोस्ट’ सबसे अच्छी जगह है।

No.-8. राजस्थान में क्षेत्रफल की दृष्टि से यह सबसे बड़ा वन्य जीव संरक्षित क्षेत्र है।

No.-9. उद्यान का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा रेत के टीलों से घिरा हुआ है, जिसमें पत्थर, पेवमेंट व छोटे-छोटे नमक के तालाब और स्थायी रेत के टीले शामिल हैं।

No.-10. 3000 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में फैला यह राष्ट्रीय उद्यान मरुभूमि की वनस्पति, रेतीले भू-भाग और वन्य जीव के लिए विख्यात है।

No.-11. जैसलमेर ज़िले में 1900 वर्ग कि.मी. तथा बाड़मेर ज़िले में 1262 वर्ग कि.मी., यह क्षेत्रफल इन दोनों ज़िलों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 4.33 प्रतिशत, राजस्थान प्रदेश की मरुभूमि का 2.1 प्रतिशत तथा भारतवर्ष के थार मरुस्थल का 1.6 प्रतिशत है।

No.-12. इस क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियाँ एवं प्राणी बहुमूल्य धरोहर हैं। यह बड़ी छिपकलियों की विशिष्ट प्रजातियों, बिच्छुओं एवं साँपों आदि के लिए प्रसिद्ध है।

No.-13. अनूठी वनस्पतियों और पशुओं की विभिन्न प्रजातियाँ यहाँ पर पाई जाती हैं।

No.-14. यहाँ पर वनस्पतियों और पशुओं को देखने का सबसे उत्तम स्थान ‘सुदाश्री वन चौकी’ है।

No.-15. इस राष्ट्रीय उद्यान में राजबाग़ झील, मलिक तलाब झील और पदम तलाब झील प्रमुख हैं।

State Wise List of National Parks of India 

गिर वन राष्ट्रीय उद्यान, गुजरात

No.-1. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य, गुजरात राज्य, पश्चिम- मध्य भारत में स्थित है।

No.-2. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान ‘बाघ संरक्षित क्षेत्र’ है, जो ‘एशियाई बब्बर शेर’ के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

No.-3. जूनागढ़ नगर से 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में शुष्क झाड़ीदार पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 1,295 वर्ग किलोमीटर है।

No.-4. यहाँ की वनस्पति में सागौन, साल और ढाक (ब्यूटिया फ्रोंडोसा) जैसे पर्णपाती वृक्षों सहित कांटेदार जंगल शामिल हैं।

No.-5. गिर वन संरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1913 में एशियाई सिंहों के बचे हुए सबसे बड़े समूह को संरक्षण प्रदान करने के लिए की गई थी।

No.-6. इसे 1965 में अभयारण्य का दर्जा प्रदान कर दिया गया था।

No.-7. स्थापना के बाद से यहाँ सैकड़ों एशियाई सिंहों का जन्म हो चुका है।

No.-8. यहाँ आगंतुकों को सुरक्षित गाड़ियों में निर्देशित यात्रा के ज़रिये सिंह दिखाए जाते हैं।

No.-9. यहाँ के अन्य प्राणियों में तेंदुआ, जंगली सूअर, चित्तीदार हिरन, नीलगाय, चौसिंगा हिरन और चिंकारा शामिल हैं।

No.-10. इस क्षेत्र के मध्य में स्थित विशाल जलाशय में कुछ मगरमच्छ भी हैं।

No.-11. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान में तुलसी-श्याम झरने के पास भगवान कृष्ण का एक छोटा सा मंदिर भी है

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

No.-1. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह मुख्यत: एक बाघ अभयारण्य है, जो 2051.74 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

No.-2. इस अभयारण्य का मूल्यांकन एशिया के सबसे अच्छे उद्यान के रूप में होता । ‘कान्हा अभयारण्य’ में घास के मैदान, साल के पेड़ और बांस के जंगल, वन्यजीवन के लिए मानो स्वर्ग हैं।

No.-3. इस राष्ट्रीय उद्यान में बाघ का मुक्त संचार है, जो अभयारण्य के उद्देश्य को सफल साबित करता है।

No.-4. इस अभयारण्य में दुर्लभ बारहसिंगा भी पाया जाता है, जो सम्पूर्ण विश्व में और कहीं नहीं मिलता।

No.-5. वन्य जीवों के साथ-साथ इस अभयारण्य में पक्षियों की 300 से भी अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं|

State Wise List of National Parks  India in Hindi

जीजामाता उद्यान, महाराष्ट्

No.-1. जीजामाता उद्यान महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित चिड़ियाघर और बग़ीचा है।

No.-2. जीजामाता उद्यान में वनस्पतिक और प्राणी विज्ञान से सम्बन्धित बग़ीचा हैं।

No.-3. मुंबई के चिड़ियाघर विक्टोरिया गार्डन का नाम अब जीजामाता उद्यान हो गया हैं।

No.-4. जीजामाता उद्यान में रोचक वनस्पतियों और जीवों का संग्रह है।

No.-5. जीजामाता उद्यान के अतिरिक्त स्थित संग्रहालय की इमारत ग्रेको-रोमन शैली में बनाई गई है।

No.-6. जीजामाता उद्यान के प्रवेश द्वार पर बहुत अधिक संख्या में पत्थर से बने हाथी भी है। जो बहुत ही ख़ूबसूरत है।

ताड़ोबा राष्ट्रीय उद्यान, महाराष्ट्र

No.-1. ताड़ोबा अथवा ‘तरोबा राष्ट्रीय उद्यान’ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह चन्द्रपुर शहर में स्थित है।

No.-2. यह राष्ट्रीय उद्यान चन्द्रपुर से 45 कि.मी. की दूरी पर है।

No.-3. टीस और बाँस के पेड़ इस उद्यान की सुंदरता में वृद्धि करते हैं।

No.-4. ‘कान्हा राष्ट्रीय उद्यान’ से दक्षिण-पश्चिम में स्थित इस राष्ट्रीय उद्यान को बाघ, तेंदुए, सांभर हिरन, वाइल्ड बोर, भेड़िए, गोर, चीतल, नीलगाय, दलदली मगरमच्छ और अनेक जल पक्षियों का घर माना जाता है।

No.-5. नवंबर से जून का महीना यहाँ आने के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।

No.-6. यहाँ उद्यान में ठहरने के लिए रेस्ट हाउस की उचित व्यवस्था है।

State Wise List  National Parks of India in Hindi

पोरबंदर पक्षी अभयारण्य गुजरात

No.-1. पोरबंदर पक्षी अभयारण्य गुजरात राज्य के पोरबंदर के बीचों बीच स्थित है।

No.-2. यह अभयारण्य 9 एकड़ में फैला है।

No.-3. पोरबंदर पक्षी अभयारण्य गुजरात का सबसे छोटा पक्षी अभयारण्य है।

No.-4. इस पक्षी अभयारण्य पर न केवल ताजे पानी की झील है बल्कि यह अभयारण्य कई निवासी और प्रवासी पक्षियों का घर भी है।

No.-5. पोरबंदर पक्षी अभयारण्य पर आपको मुर्ग़े-मुर्ग़ियाँ, फ्लेमिंगो, सारस, बत्तख़ सबसे विभिन्न प्रकार के पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य, राजस्थान

No.-1. माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान राज्य के पश्चिमी ज़िले सिरोही के माउण्ट आबू की पर्वतमालाओं के बीच स्थित है। यह बहुत ही सुन्दर और दर्शनीय स्थल है, जो कि 112 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है।

No.-2. अभयारण्य माउण्ट आबू का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

No.-3. यह प्रसिद्ध अभयारण्य आबू रोड से बीस किलोमीटर की दूरी पर है।

No.-4. इस अभयारण्य में मुख्य रूप से तेंदुए, स्लोथबियर, मोर, सांभर, चिंकारा, जंगली सूअर, नीलगाय, खरगोश, जंगली मुर्गा, तीतर और लंगूर आदि पाए जाते हैं।

No.-5. 288 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य की स्थापना सन 1960 में की गई थी।

No.-6. यहाँ पक्षियों की लगभग 250 और पौधों की 110 से भी ज़्यादा प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं।

No.-7. पक्षियों में रुचि रखने वालों के लिए यह अभयारण्य एक आदर्श जगह है।

State Wise List of National of India in Hindi

गाँधी सागर अभयारण्य मध्य प्रदेश

No.-1. गाँधी सागर अभयारण्य मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर ज़िले की उत्तरी सीमा पर स्थित है।

No.-2. यह अभ्यारण्य प्राकृतिक सुंदरता को देखने और खोक करने के लिए एक महत्त्वपूर्ण स्थान है।

No.-3. गाँधी सागर अभयारण्य वर्ष 1974 में अधिसूचित किया गया था। इसके बाद 1983 में भारत सरकार ने इसमें और क्षेत्र सम्मिलित कर दिया।

No.-4. यह अभयारण्य कुल 368.62 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक के क्षेत्रफल में विस्तृत है।

No.-5. पर्यटक इस अभयारण्य में आकर कुछ समय शांतिपूर्वक व्यतीत कर सकते हैं।

No.-6. अभयारण्य राजस्थान से लगा हुआ है। चंबल नदी सोने पर सुहागे का काम करती है, जो अभयारण्य के मध्य में से गुजरती है और इसे दो हिस्सों में विभाजित करती है।

No.-7. इस प्रकार यह नदी इस अभयारण्य को पश्चिमी एवं पूर्वी दो भागों में बांटती है, जिसमें से पश्चिमी भाग नीमच ज़िले में और पूर्वी भाग मंदसौर ज़िले में स्थित है।

No.-8. गाँधी सागर अभयारण्य आने वाले पर्यटकों के लिए निश्चित रूप से यहाँ देखने को बहुत कुछ है।

शेरगढ़ अभयारण्य, राजस्थान

No.-1. शेरगढ़ अभयारण्य बाराँ ज़िला, राजस्थान में स्थित है। ज़िले का शेरगढ़ वन सर्वाधिक बाघों के लिए विख्यात है। सन 1983 में इसको ‘शेरगढ़ अभयारण’ का नाम देकर संरक्षित किया गया था।

No.-2. यह अभयारण्य मात्र 99 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें वन तथा वन्य जीवों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

No.-3. आजकल बाघ तो जंगल से लुप्त हो गये हैं, परंतु अब भी बघेरा, रीछ, लकड़बग्घा, चीतल, सांभर तथा अजगर आदि जीव यहाँ देखे जा सकते हैं।

State Wise List of Nationl Parks of India in Hindi

राजाजी राष्ट्रीय उद्यान

No.-1. उत्तराखंड के देहरादून से 23 किमी की दूरी पर स्थित है।

No.-2. यह देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।

No.-3. पहले इस क्षेत्र में फैले जंगलों में तीन अभयारण्य थे-

No.-4. राजाजी

No.-5. मोतीचूर

No.-6. चिल्ला

No.-7. 1983 में इन तीनों को मिलाकर एक कर दिया गया।

No.-8. महान स्वतंत्रता सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के नाम पर इसका नाम राजाजी राष्ट्रीय उद्यान रखा गया।

No.-9. 830 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला राजाजी राष्ट्रीय उद्यान अपने यहाँ पाए जाने वाले हाथियों की संख्या के लिए जाना जाता है।

No.-10. इसके अलावा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में हिरन, चीते, सांभर और मोर भी पाए जाते हैं।

No.-11. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की 315 प्रजातियाँ पाई जाती हैं

 

Scroll to Top
Scroll to Top